फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife hanged herself after getting angry with her husband

पति से नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 25 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself after getting angry with her husband
सिरसाकलार। गढ़गुवां गांव पति से गुस्सा होकर पत्नी ने घर की रसोई में लगे पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के समय पति घर से बाहर गया था। वह शाम को घर पहुंचा, तो उसे पत्नी के खुदकुशी करने का पता चला। पुलिस के मुताबिक मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गढ़गुवां गांव निवासी दीपक की पत्नी अनामिका (24) ने रविवार की सुबह घर की रसोई में फांसी लगा ली। घटना के वक्त दीपक और उसकी मां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक रिश्तेदार के घर गए थे। जबकि, दीपक का पिता बकरी चराने के लिए खेत पर गया था। शाम को दीपक मां के साथ घर लौटा, तो अनामिका फांसी पर लटकती मिली। दीपक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद अनामिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अनामिका की शादी 2017 में हुई थी। उसके एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। मायका कोंच क्षेत्र के बरोदा में हैं। वह सास और ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह पति से नाराज चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed