फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   What to earn in four hours shop, what to save

चार घंटे की दुकानदारी में क्या कमाएं, क्या बांटे

Sat, 18 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
What to earn in four hours shop, what to save
रामशरण विश्वकर्मा - फोटो : ORAI
जालौन। कोरोना के दौर में बाजारों का बदला समय व्यापारियों के गले नहीं उतर रहा है। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक बाजार खोले जाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बनी है। उनका कहना है कि कम से कम सुबह नौ से रात नौ बजे तक का समय तो होना ही चाहिए। जिससे व्यापारियों को कुछ लाभ हो सके। व्यापारियों के मुताबिक ढाई माह के लॉकडाउन ने एक तो वैसे ही कारोबार का बेड़ा गर्क कर दिया है। अब सात घंटे में तीन घंटे तो दुकान लगाने और बढ़ाने में ही निकल जाते है, मात्र चार घंटे में व्यापार कर कितना कमाया जा सकता है। फिर दुकान के कर्मियों को भी वेतन देना पड़ रहा है। लिहाजा प्रशासन को इस पर विचार कर जल्द ही दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने का फैसला करना होगा। प्रस्तुत है व्यापारियों की प्रतिक्रिया पर आधारित खबर-
विज्ञापन

व्यापारियों को सिर्फ नुकसान ही हो रहा
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिव्यांशु उर्फ रामजी अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से 12 घंटे का समय दिया गया है फिर क्यों सात ही घंटे दुकानें खोलने का आदेश दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों को सिवाए नुकसान के और कुछ हासिल नहीं हो रहा है। लिहाजा समय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

ग्राहक भी नहीं निकल पाते हैं
किराना व्यापारी अनुराग बहरे का कहना है कि सुबह 9 से शाम 4 के बीच ग्राहक भी ठीक से नहीं निकल पाते हैं। ग्राहक शाम के वक्त अधिक आते हैं पर पांच बजे से पहले ही बाजार बंद हो जाती है। सर्दी का मौसम होता तो भी गनीमत थी लेकिन गर्मी में तो दुकानदारी शाम की होती है। ग्राहकों को भी कम समय मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का खर्च निकालना मुश्किल
इनवर्टर व बैटरी विक्रेता रामशरण के मुताबिक, दुकान पर सहयोग के लिए तीन लड़के रखे हैं। उन्हें तनख्वाह भी देनी पड़ती है। इलैक्ट्रिक सामान की रिपेयरिंग भी होती है। रिपेयरिंग में समय काफी लगता है। दुकान खोलने के बाद एक या दो आइटम की ही रिपेयरिंग हो पाती है। जबकि लड़कों को वेतन पूरा देना पड़ता है। दुकान खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

किराए की दुकान, घाटे का सौदा व्यापार
हार्डवेयर व्यापारी अमित शिवहरे ने बताया कि वे दुकान ही किराए पर लिए हैं। फिर दुकान खुलने का समय कुछ भी हो पर किराया पूरा ही देना पड़ता है। शाम की बंदी से दुकानदारी पहले जैसी नहीं हो पा रही है। व्यापार अब घाटे का सौदा लगने लगा है। कुछ दिन ऐसा ही चला तो किराए की दुकान ही छोड़नी पड़ेगी।

अमित शिवहरे

अमित शिवहरे- फोटो : ORAI

दिव्यांशु

दिव्यांशु- फोटो : ORAI

अनुराग बहरे

अनुराग बहरे- फोटो : ORAI

बाजार में खरीदारी करते लोग

बाजार में खरीदारी करते लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed