फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of father-son duo issuing betting slips in Miyanganj goes viral.

Jalaun News: मियांगज में पिता-पुत्र का पर्चियां काटते वीडियो वायरल

Tue, 08 Sep 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Video of father-son duo issuing betting slips in Miyanganj goes viral.
कोंच। कस्बे के मियांगज इलाके में खुलेआम सट्टे का अवैध धंधा चल रहा है। पिता-पुत्र के घर के बाहर बैठकर सट्टे की पर्चियां काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पिता-पुत्र घर के बाहर बैठकर सट्टे की पर्चियां काटते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सुबह से देर रात तक सट्टे का धंधा चलता है। खुलेआम घर के बाहर सट्टे की पर्चियां काटे जाने के आरोप से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार करीब सात माह पहले भी सट्टे की पर्चियां काटने का वीडियो सामने आया था। उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed