{"_id":"5fbea16f8ebc3e9bb45272b9","slug":"uncontrolled-car-collides-with-truck-parked-on-divider-orai-news-knp596301080","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी
विज्ञापन
आटा के पास नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ी कार
- फोटो : ORAI
आटा। दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर खड़ेे ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एक की हालत नाजुक देख डॉक्टरों से उसे कानपुर रेफर कर दिया।
आटा थाने के सामने मंगलवार की देर रात ग्यारह बजे जालौन निवासी सूरज (32) पुत्र संतोष अपने चार दोस्तों के साथ कालपी कोतवाली के ग्राम छौंक में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। जब उनकी कार नेशनल हाईवे स्थित आटा थाने के सामने से गुजरी तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वह डिवाइडर पर जाकर पलट गई। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार चालक सूरज, गोलू, बबलू, आशिक, सोनू सभी निवासी नगर जालौन कार में फंसकर खून से लथपथ हो गए। उन्हें देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को बाहर निकालकर टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां सूरज की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।