फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled auto overturns, eight injured

आटो अनियंत्रित होकर पलटी, आठ घायल

Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturns, eight injured
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खडी आपे - फोटो : ORAI
आटा। बाबई पीएचसी में चल रहे निर्माण कार्य में जा रहे मजदूरों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आटो चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर पीएचसी में भर्ती कराया। जिससे चालक समेत तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आटा कस्बा से मजदूर लेकर जा रही आटो चुर्खी व बाबई के बीच शुक्रवार की सुबह 9 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। आटो में बैठे बबलू (20) पुत्र छोटेलाल, छोटे (48) पुत्र मंगी, भारत (30) पुत्र परशुराम, मनीष (25) पुत्र तुलसीराम, हरेंद्र सिंह (30) पुत्र लालता, लक्ष्मी (20) पुत्र मोहनलाल, विनोद पुत्र छोटे व आटो चालक सत्यदेव (30) पुत्र डालचंद्र निवासी आटा दबकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को बाबई पीएचसी पहुंचाया। जहां से सत्यदेव व बबलू, छोटे की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों ने बताया कि वह आटा से बाबई पीएचसी में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed