फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Unable to collect funds for gymnastics hall, brainstorming again

Jalaun News: जिम्नास्टिक हॉल के लिए फंड नहीं हो पा रहा इकट्ठा, फिर से मंथन

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Unable to collect funds for gymnastics hall, brainstorming again
उरई। जिम्नास्टिक हॉल को लेकर एक बार फिर से अड़चन आ गई है। खेल विभाग ने उसका इस्टीमेट तैयार किया तो वह करीब दो से तीन करोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन

अकेले विधायक निधि से इतनी राशि हो पाना संभव नहीं है। लिहाजा एक बार फिर से जिम्नास्टिक हॉल को लेकर मंथन शुरू हो गया है। खेल विभाग ने इस्टीमेट ग्रामीण अभियंत्रण विभाग यानी आरईएस को भेज दिया है।
ओलंपिक में कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। इस तरह के खेलों से हर खेल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला है। स्टेडियम में करीब 60 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो जिम्नास्टिक में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। वह प्रदेश स्तर तक भी खेल चुके हैं। बावजूद इसके उनके पास अभ्यास करने के लिए जिम्नास्टिक इंडोर हॉल भी नहीं है।
विज्ञापन

यह मामला जब खेल विभाग के माध्यम से सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने 50 लाख रुपये तक की विधायक निधि से मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद इस हॉल को बनाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया, लेकिन जब प्रस्ताव बनकर तैयार हुआ तो वह करीब दो से तीन करोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब केवल गौरी शंकर वर्मा की विधायक निधि से यह हॉल बन पाना मुश्किल हो गया। लिहाजा प्रस्ताव वापस भेज दिया गया। संशोधन किया गया लेकिन फिर भी धन के संकट को लेकर अभी इस्टीमेट पास नहीं हो पाया है। विधायक और बसंधित अधिकारी इसको लेकर मंथन कर रहे हैं।


यदि विधायक निधि से नहीं हुआ तो हॉल के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखकर भेजेंगे। प्रयास करेंगे कि खेलो इंडिया के तहत जो खिलाड़ी मैदान पहुंच रहे हैं, वे निराश न हों। -सिराजुद्दीन

खिलाड़ी उत्साहित हैं, इसीलिए बिना जिम्नास्टिक इंडोर हॉल के भी प्रदेश स्तर पर पहुंच गए, लेकिन खुले में धूल के साथ ही बरसात के मौसम में अभ्यास एक दम बंद हो जाता है। - पल्लवी यादव, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed