{"_id":"5e540feb8ebc3ef40a4241a1","slug":"truck-collides-with-bike-two-friends-killed-third-injured-orai-news-knp546726774","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक खड़ा ट्रक
- फोटो : ORAI
उरई/मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई-मुहाना स्टेट हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाकाई लोगों ने ट्रक के चालक व क्लीनर को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों दोस्त नहर से स्नान करके वापस गांव लौट रहे थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।
डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी दया प्रसाद का बेटा भाग चंद्र (18), सुघर सिंह का बेटा सतीश (15) और एेंधा थाना कोटरा निवासी दयाशंकर का बेटा प्रिंस (19) तीनों दोस्त थे। दोपहर में तीनों दोस्त कुसमिलिया गांव के पास स्थित नहर से स्नान करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। उरई-मुहाना स्टेट हाईवे पर कुसमिलिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे भागचंद्र समेत तीनों दोस्त सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।
हादसे के बाद गुस्साए आसपास के लोगों ने मौके से भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। चालक और क्लीनर को पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक व क्लीनर को दबोच लिया। इधर, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भागचंद्र व सतीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रिंस की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की सूचना पाकर तीनों युवकों के परिजन मौके और फिर अस्पताल पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने मुताबिक तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
उरई-मुहाना स्टेट हाईवे पर हादसे के बाद भीड़ जुट गई। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाया। तब ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।
पढ़ते थे तीनों दोस्त
हादसे के शिकार हुए भागचंद्र, प्रिंस और सतीश तीनों पढ़ते थे। पुलिस के मुताबिक भागचंद्र कक्षा 11, सतीश कक्षा 10 और प्रिंस 12वीं कक्षा में पढ़ता था। भागचंद्र व सतीश एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। जबकि एेंधा थाना कोटरा निवासी प्रिंस कुसुमिलिया गांव अपने जीजा के घर आया था। यहां उसकी दोस्ती भागचंद्र व सतीश से हो गई थी। यहीं से वह दोस्त भागचंद्र व सतीश के साथ नहर में स्नान करने के लिए गया था।

भागचंद की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

सतीश की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

घायल प्रिंस- फोटो : ORAI