{"_id":"58f8ffc24f1c1b1974474927","slug":"tractor-trolley-overturns-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 12 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 12 लोग घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे लोगाें की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 12 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी कालपी में भर्ती कराया। तीन महिलाओं सहित चार लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टराें ने झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिरसाकलार थाना के गांव दहेलख्ंाड निवासी केशनारायण (20) पुत्र रमेश बुधवार की रात शादी समारोह में शामिल ट्रैक्टर ट्राली से मां शीला (45) पत्नी रमेश, मुलादेवी (45) पत्नी संतोष, रमा देवी (50) पत्पी त्रिलोकी के साथ कालपी गया गया था। देर रात करीब 11 बजे सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गांव वापस आ रहे थे ट्रैक्टर गांव से एक किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया।
विज्ञापन
इससे वहां चीख पुकार मच गई। पीछे आ रहे अन्य लोगाें ने ट्रॉली सीधी कर घायलाें को बाहर निकाला और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। केशनारायण, शीला, मुलादेवी व रमादेवी की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। अन्य घायलाें को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
इसी तरह कुठौंद थाना के गंाव हरसिंगपुर निवासी जगत सिंह (65) गांव के बाहर सड़क पार कर रहा था तभी रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, उरई कोतवाली ेक गांव बड़ागांव निवासी श्रीभान (45) अपनी साइकिल से गांव में जा रहा था तभी गांव के ही बाइक सवार भगवानदास ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।