फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Track repair work completed at Riniyan railway crossing

Jalaun News: रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत कार्य पूरा

Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Track repair work completed at Riniyan railway crossing
उरई। उरई-भुआ सेक्शन स्थित रिनियां रेलवे क्रॉसिंग नंबर 179 पर रेलवे ट्रैक मरम्मत का कार्य अंतिम दिन पूरा कर लिया गया। मरम्मत कार्य के चलते लगातार तीन रातों तक झांसी-कानपुर सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रखा गया। इससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक अंतिम चरण का कार्य जारी रहा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ सैयद मोहम्मद तल्हा आरिफ ने बताया कि झांसी से कानपुर जाने वाली डाउन लाइन की मरम्मत के लिए तीन दिन का ब्लॉक मिला था, जिसमें कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानपुर से झांसी जाने वाले अप ट्रैक की मरम्मत का कार्य मंडल प्रशासन से ब्लॉक मिलने के बाद कराया जाएगा। क्रॉसिंग बंद रहने से झांसी और कानपुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर रात में शहर के अंदर आने-जाने वाले लोग क्रॉसिंग तक पहुंचने के बाद बंद होने की जानकारी मिलने पर परेशान दिखाई दिए। बाद में वहां तैनात कर्मचारियों ने राहगीरों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देकर आगे भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन









रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान
उरई। रेलवे सुरक्षा को लेकर जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को चेन पुलिंग और ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

जीआरपी दरोगा ईश्वरदीन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम शहपुरा गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर रेलवे सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रेलवे संपत्ति देश की धरोहर है और इसकी सुरक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति रेलवे ट्रैक या ट्रेनों पर पत्थर न फेंके, क्योंकि इससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। पुलिस टीम ने बताया कि बिना कारण चेन पुलिंग करना दंडनीय अपराध है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों से यह भी कहा गया कि यदि ट्रैक के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने रेलवे सुरक्षा में सहयोग का भरोसा दिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed