फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tin sheds and roofs blown away, walls collapse, and roads blocked by fallen trees.

Jalaun News: टिनशेड-छप्पर उड़े, दीवारें ढहीं, पेड़ गिरने से रास्ते बंद

Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tin sheds and roofs blown away, walls collapse, and roads blocked by fallen trees.
फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद
उरई। बृहस्पतिवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जिलेभर में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनट चली धूल भरी आंधी इतनी तेज थी कि जगह-जगह टिनशेड, छप्पर और साइन बोर्ड उड़ गए। कई मकानों की दीवारें और छतें ढह गईं, जबकि पेड़ उखड़कर सड़कों और घरों पर गिर पड़े। रातभर लोग दहशत में रहे और शुक्रवार सुबह तक जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा।
विज्ञापन




एट क्षेत्र के पिरौना गांव में नेशनल हाईवे किनारे बनी दुकानों को आंधी ने तहस-नहस कर दिया। दुकानदारों के टिनशेड और अस्थायी ढांचे उड़ गए। गांव में कई घरों के छप्पर भी उखड़ गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीण पशुओं के लिए दोबारा छप्पर बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन




कोंच-हरदोई मार्ग पर विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे लंबे समय तक आवागमन बाधित रहा। बाद में ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। वहीं एट कस्बे में पीतांबरा गेस्ट हाउस के सामने झांसी रोड पर यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




आटा मंडी में लगा विशाल टिनशेड तेज हवाओं के चलते भरभराकर गिर पड़ा। कदौरा ब्लॉक के उदनपुर-खुटमिली मार्ग पर निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर और दोनों बिजली पोल बीच सड़क पर गिर पड़े, जिससे रास्ता बंद हो गया। मोहल्ला हवेली में एक मकान की दीवार ढह गई। क्षेत्र के इमिलिया बुजुर्ग गांव में पानी की टंकी के सोलर पैनल उड़कर एक मकान पर जा गिरे। इससे मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पास में नीम का पेड़ गिरने से दूसरे मकान का लिंटर टूट गया। चमारी गोशाला में भी कई टिनशेड उड़ गए और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर सीडीओ केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र कुशवाहा और बीडीओ संदीप मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मरम्मत के निर्देश दिए।



जालौन नगर और ग्रामीण इलाकों में भी तूफान का व्यापक असर देखने को मिला। झंडा चौराहे पर करीब 70 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज टावर तेज हवा के चलते नीचे से मुड़कर एक ओर झुक गया। राहत की बात यह रही कि टावर आसपास की दुकानों या मकानों पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

छत्रसाल रोड पर एक मकान के छज्जे की बाउंड्रीवाल टूटकर नीचे खड़ी पिकअप पर गिर गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उरई रोड स्थित मिथला कोल्ड स्टोर का टिनशेड उड़कर खेतों में जा गिरा, जबकि उरई-औरैया फोरलेन पर चुंगी नंबर चार के पास एक गोदाम का टिनशेड सड़क पर गिरने से एक लेन का यातायात बाधित हो गया।



आंधी का असर संचार व्यवस्था पर भी पड़ा। अकोढ़ी दुबे के पास एयरटेल का टावर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बिजलीघर के ऊपर लगा वाईफाई टावर छत पर गिर पड़ा। नगर के कई स्थानों पर साइन बोर्ड, हाईमास्ट लाइटें और टिनशेड टूट गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा और एलआईसी कार्यालय के बाहर लगे अभियान बोर्ड भी गिरकर टूट गए। हुसैनी मस्जिद की टिनशेड हवा में उड़कर लटक गई। शाहगंज मार्ग पर चाय-पान की दुकानों के टिनशेड उखड़ गए।

जालौन कोतवाली के ऊपर लगा वायरलेस सिस्टम का टावर भी तेज हवा में उखड़कर गिर गया। एमएल कॉन्वेंट स्कूल के गेट पर दूसरी इमारत से उड़कर आया टिनशेड का फ्रेम गिर पड़ा, जिससे बिजली का खंभा टूट गया। रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।



ग्रामीण क्षेत्रों में भी नुकसान का दायरा बड़ा रहा। खजुरी और मांडरी की गोशालाओं में टिनशेड उड़ गए, हालांकि सभी पशु सुरक्षित रहे। एट वार्ड नंबर छह में मकान की सौर ऊर्जा प्लेट उड़कर सड़क पर जा गिरी। कोंच क्षेत्र में कई पेड़ बिजली लाइनों और सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था दोनों प्रभावित हुईं। कई दुकानदारों के काउंटर, पोस्टर और बैनर भी हवा में उड़ गए। ग्रामीण इलाकों में छप्पर, टिनशेड और पक्की दीवारें तक धराशायी हो गईं।




कैलिया बाईपास पर एक विशाल पेड़ टूटकर शंकर जी मंदिर पर गिर पड़ा, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ की चपेट में हाईटेंशन लाइन भी आ गई और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया जा सका।

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

फोटो - 25 कोंच में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed