{"_id":"6aa450b2b3a932e141096569","slug":"mp-insists-on-direct-train-from-orai-to-delhi-orai-news-c-224-1-ori1005-149566-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उरई से दिल्ली सीधी ट्रेन पर अड़े सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उरई से दिल्ली सीधी ट्रेन पर अड़े सांसद
विज्ञापन
उरई। ओरछा में बुंदेलखंड के सांसदों के साथ उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की बैठक में जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सांसद नारायणदास अहिरवार ने उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर दो टूक रुख अपनाया। उन्होंने रेल अधिकारियों से कहा कि ट्रेन कैसे चलेगी, यह रेलवे का काम है, लेकिन उन्हें उरई से दिल्ली के लिए हर हाल में सीधी ट्रेन चाहिए।
बैठक में रेल अधिकारियों ने सुझाव दिया कि छपरा से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन को दिल्ली तक बढ़ा दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। इस पर सांसद ने साफ कहा कि उन्हें किसी ट्रेन का विस्तार नहीं, बल्कि उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रेन किस तरह संचालित होगी, यह वह नहीं जानते, लेकिन क्षेत्र के यात्रियों के लिए दिल्ली की सीधी ट्रेन जरूरी है।
इन मांगों पर भी जोर
सांसद ने झांसी-लखनऊ रिवर्स इंटरसिटी चलाने, लंबी दूरी की ट्रेनों में कोच बढ़ाने और नॉन स्टॉप ट्रेनों का उरई में ठहराव देने की मांग की। कोंच-एट शटल सेवा का कानपुर तक विस्तार, झांसी-कानपुर मेमू में आठ की जगह 12 कोच करने और उरई स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों को यात्री शेड से कवर करने की मांग रखी। उन्होंने एट, कालपी, पुखरायां व कोंच स्टेशनों पर महिला वेटिंग रूम, उरई स्टेशन पर पांच बेड की डॉरमेट्री बनाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
सरसोकी स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने व कोंच स्टेशन की बाउंड्रीवॉल की समस्या दूर कराने की मांग भी उठाई। पुखरायां स्टेशन की आरपीएफ चौकी को थाने में परिवर्तित करने और वहां कई ट्रेनों का ठहराव देने के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने की मांग की गई। सांसद ने स्टेशन में बंदरों के बढ़ते आतंक से यात्रियों को निजात दिलाने की बात भी रखी।
मांगों को बोर्ड तक भेजने का भरोसा
एनसीआर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सांसद को भरोसा दिया कि उनके स्तर से जिन समस्याओं का समाधान संभव है, उन्हें दूर कराया जाएगा। वहीं अन्य मांगों को रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को संस्तुति के साथ भेजा जाएगा।