{"_id":"6324caa0c838275e7324a7ad","slug":"three-officers-will-survey-madrasas-orai-news-knp718491059","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अधिकारी करेंगे जिले के मदरसों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अधिकारी करेंगे जिले के मदरसों का सर्वे
विज्ञापन
उरई। मदरसों का सर्वे कराने के लिए डीएम ने तीन अधिकारियों की टीम बना दी है। टीम 12 बिंदुओं पर मदरसों की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जिले में 52 मदरसे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत हैं। इनमें 29 आधुनिक हैं। मदरसों में शिक्षा और अन्य व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए शासन ने सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने इसके लिए एसडीएम सदर अंकुर कौशिक, बीएसए सचिन कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त की टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जांच टीम ने लेखपालों को मदरसों की रिपोर्ट बनाने के लिए लगाया है। वहीं मदरसों को पत्र जारी कर डाटा उपलब्ध कराने लिए भी कहा गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति का कहना है कि मदरसों के सर्वे की तैयारी पूरी हो गई है।
मदरसे का नाम, संस्था, स्थापना वर्ष, मान्यता, छात्र संख्या, शिक्षकों की संख्या, लागू पाठ्यक्रम, आय का जरिया, संसाधन।