फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   three doctors absent in health fairs

स्वास्थ्य मेले में 1658 रोगियों का किया गया उपचार

Sun, 30 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
three doctors absent in health fairs
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में शति-प्रतिशत उपस्थिति के शासकीय आदेश के बाद भी सीएमओ को निरीक्षण में तीन डॉक्टर गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने इनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। अलग-अलग स्थानों पर लगे शिविरों में कुल 1658 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को जनपद के 30 ग्रामीण और छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने भी मेले की हकीकत परखी। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरावन, गोहन, और सिरसा दोगढ़ी में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। सरावन में डॉ. मनीष, गोहन में डॉ. रूबी सिंह और सिरसा दोगढ़ी में डॉ. अजय अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीएमओ ने इनका वेतन रोकते हुए इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। गोहन में फार्मासिस्ट जितेंद्र और सीएचओ निर्धारित समय से पूर्व चले गये थे। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित यूनीफार्म में रहने के निर्देश दिए। सभी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 747 पुरूषों, 644 महिलाओं समेत 1658 रोगियों का परीक्षण किया गया।
जिसमें 267 बच्चे भी शामिल थे। मेले में 78 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 72 व्यक्तियों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया। 52 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच और आठ रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गई। पांच लोगों की आखों का परीक्षण किया गया।

57 गर्भवती का परीक्षण किया गया। जिसमें चार गर्भवती को उपचार के लिए उच्च केंद्रों के लिए एंबुलेंस से रेफर किया गया। मेले में 110 बुखार, 220 लीवर, 149 श्वसन, 77 डायबिटीज के मरीज देखे गए। सबसे अधिक 338 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी आए। 19 खून की कमी के तथा 39 उच्च रक्तचाप के मरीजों को भी उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed