फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There will be e-investigation of crops, accountants will not be able to make mistakes

Jalaun News: फसलों की होगी ई-पड़ताल, लेखपाल नहीं कर सकेंगे गड़बड़ी

Mon, 11 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be e-investigation of crops, accountants will not be able to make mistakes
जालौन। प्रदेश सरकार के निर्देश पर खरीफ की फसल का ई-पड़ताल अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में फसलों का सर्वे अब तक कागजों पर होता था लेकिन अब जीपीएस युक्त ऐप के माध्यम से यह सर्वे होगा। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि सर्वेयर को मौके पर जाकर किस गाटा संख्या में कौन सी फसल बोई गई है, इसकी बिंदुवार जानकारी फीड करनी होगी, मौके की फोटो भी अपलोड करनी होगी। इस व्यवस्था के तहत खेत में लगी फसल का नाम, प्रकार, श्रेणी, सिंचाई का विवरण, बुवाई की तारीख, क्रॉप की फोटो, भूखंड का जीआईएस कोऑर्डिनेट्स, क्रॉप सर्वे की तिथि और समय आदि जरूरी जानकारी ऐप पर दर्ज कर दी जाएगी। ई-पडताल से किसानों को भी लाभ मिलेगा।

फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को वास्तविक क्षति का मुआवजा मिलना भी आसान होगा। सरकार को यह पता होगा कि किस किसान ने किस खेत में कौन सी फसल लगाई है। ऐसे में किसानों को फसल से संबंधी कोई भी सलाह आसानी से मिल जाएगी। तहसील क्षेत्र में दो सितंबर से लेखपाल वैभव त्रिपाठी, सुधा अग्रवाल, दुष्यंत, सिंकी, स्वाति, पूजा राजपूत, विवेक, जितेंद्र, विनोद आदि ने खरीफ की फसल का ई-पड़ताल अभियान शुरू कर दिया गया है। 15 सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed