{"_id":"6aca92db4cf0c40ddc03f669","slug":"theft-after-breaking-shop-window-ac-and-tv-found-500-meters-away-orai-news-c-224-1-ori1005-150986-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दुकान का शीशा तोड़कर चोरी, 500 मीटर दूर मिला एसी और टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दुकान का शीशा तोड़कर चोरी, 500 मीटर दूर मिला एसी और टीवी
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मुख्य बस स्टॉप पर इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को गोदाम का शीशा टूटा मिला। दुकान से चोरी हुआ एक एसी और टीवी करीब 500 मीटर दूर पड़ा मिला। वहीं, पास की दो अन्य दुकानों के ताले भी टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मुहल्ला कुम्हारपुरा निवासी राजेंद्र गुप्ता की मुख्य बस स्टॉप पर इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ऊपर बने गोदाम का शीशा टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब था। तलाश करने पर दुकान से चोरी हुआ एक एसी और टीवी करीब 500 मीटर दूर पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही थी, तभी गुटखा-पान की दुकान चलाने वाले जगदेव कुशवाहा और इशाक ने भी अपनी दुकानों के ताले टूटे होने की जानकारी दी। हालांकि, दोनों दुकानों से कोई सामान गायब नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में तोड़फोड़ की गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक कैद हुआ है, जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।