फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The transformer of the water tank blew up, ten thousand people were troubled

Jalaun News: पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर फुंका, दस हजार लोग परेशान

Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The transformer of the water tank blew up, ten thousand people were troubled
सिरसाकलार। कस्बा की पानी टंकी पर रखा ट्रांसफार्मर दोपहर में फुंक गया। इससे पानी की सप्लाई ठप हो गई। बारिश में स्थानीय लोगों के सामने पानी का संकट हो गया। 24 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण सचिन मिश्रा, राजेंद्र कुशवाहा, श्यामजी सोनी, धर्मेंद्र शिवहरे, विकास, राज कुमार यादव, किशोरी लाल रावत, जगराम शिवहरे, वीर सिंह आदि ने बताया कि बाढ़ के चलते 33 केवी लाइन नून नदी में डूब गई थी। इससे रविवार को बिजली सप्लाई चालू हुई तो टंकी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। कस्बा की टंकी से तरसौर पुरवा, जैसिंहपुर, जुगियापुर, छानी अहीर, पीपरी, जखा, जहटोली आदि गांवों में पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

सभी गांव की सप्लाई ठप हो गई। नमामि गंगे योजना के तहत छानी अहीर जखा में बनी है। इससे अभी तक सप्लाई चालू नहीं हुई है। वह सफेद हाथी बनी हुई है। इससे दस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। बिजली निगम के जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी हुई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed