फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The thieves took away goods worth lakhs by locking the doors of the house.

Jalaun News: घर के दरवाजे बंदकर लाखों का माल समेट ले गए चोर

Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The thieves took away goods worth lakhs by locking the doors of the house.
फोटो - 07 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने सो रहे गृहस्वामी और परिजन के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। सुबह जब गृहस्वामी जागा तो उसे चोरी का पता चला। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला हरीगंज निवासी बलवान सिंह के घर में चोरों ने कमरों में सो रहे परिजन के दरवाजे बंद कर दिए। चोर अलमारी व बक्सों में रखी 22 हजार की नकदी, एक जोड़ी सोने का झाला, जंजीर, माला, हार, दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, अंगूठी, नाक की बेसर, चांदी की हाफपेटी, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी तोड़ियां, चूड़ी आदि लाखों का सामान समेटकर भाग गए।
विज्ञापन

सुबह जब बलवान सिंह जागे तो बाहर से दरवाजा बंद देख उन्होंने खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुल सका। इस पर वह कमरे से होते हुए घर के अंदर पहुंचे तो बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ माैक से साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed