फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team that came to check was assaulted, accused of illegal extortion

Jalaun News: चेकिंग करने पहुंची टीम के साथ मारपीट, अवैध वसूली का आरोप

Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The team that came to check was assaulted, accused of illegal extortion
उरई। पीलीकोठी के पास बुधवार को चेकिंग करने पहुंची टीम के साथ मारपीट हो गई। लोगों ने नारेबाजी करते हुए कोतवाली की तरफ कूच किया गया। हंगामा बढ़ता देख टीम ने माफी मांगी और कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन

नगर में शंट मीटर के नाम पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पीलीकोठी के पास बुधवार की सुबह बिजली टीम चेकिंग करने पहुंची थी। जिसके बाद कई घरों में चेकिंग की और मीटर उखाड़ लिए। सुबह-सुबह टीम को देखकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद विवाद होने लगा। टीम मौके से भागकर कोतवाली पहुंच गई। जिससे गुस्साए लोग भी कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। टीम के कार्रवाई न करने की बात पर लोग माने। मोहल्ले के रामशंकर,सुशील,संजय दुबे, गोविंद, राहुल आदि लोगों ने शिकायत कि विजिलेंस प्रभारी आलोक खरे, एई नवीन जिंदल अपनी ने टीम के साथ लोगों के मीटर उखाड़ने शुरू कर दिए। कई लोगों से 50 हजार रुपये की मांग की। न देने पर मुकदमा लिखने की धमकी दी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि हंगामे की शिकायत आई थी। किसी भी प्रकार की वसूली नहीं हो रही है। मीटर चेक करने के साथ उपभोक्ताओं का डाटा लिखा जा रहा है। किसी के कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। लोग कार्यालय आकर शिकायत कर सकते हैं। समय से बिल जमा करे। किसी के घर टीम नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed