फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The public is shivering, the people have stopped, it is very cold, the words have stopped

Jalaun News: ठिठुर रही है जनता, लोग थम से गए हैं, सर्दी बहुत है अल्फाज जम से गए हैं

Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The public is shivering, the people have stopped, it is very cold, the words have stopped
कोंच। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। साहित्यिक संस्था बागीश्वरी साहित्य परिषद की मासिक गोष्ठी में कवियों और साहित्यिकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार वाजपेयी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य आतिथि कृष्ण कुमार बिलैया और नंदराम भावुक ने कार्यक्रम का संचालन किया। कवि संतोष ने कविता पढ़ते हुए कार्यक्रम को शुरू किया। कवि ओंकारनाथ पाठक ने सुनाया-ठिठुर रही है जनता लोग थम से गए हैं, सर्दी बहुत है अल्फाज जम से गए हैं।
विज्ञापन

भास्कर सिंह माणिक्य ने सुनाया-किसका करें भरोसा डर इस बात का, उसने कहा है अपना डर इस बात का। अधिवक्ता संतोष सराफ ने सुनाया, लगा सको तो बाग लगाओ आग लगाना मत सीखो, जला सको तो दीप जलाओ हृदय जलाना मत सीखो। राजेंद्र सिंह रसिक ने रचना में कहा, ''सर उठाकर जीना सीखो बुजदिली छोड़ दो, सामने अवरोध आए मार ठोकर तोड़ दो।'' आशाराम मिश्रा, चित्तरसिंह निरंजन, जुगेंद्र सिंह व राजेश चंद्र गोस्वामी आदि ने भी रचनाएं कहीं। आभार मयंक मोहन गुप्ता ने जताया। इस दौरान चंद्रशेखर नगाइच, रामबिहारी सोहाने, कैलाश मिश्रा, मनोज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण व हरीमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed