{"_id":"6ab02c028a3827d8b2017918","slug":"demand-to-remove-encroachments-from-sardar-patel-square-and-sabzi-mandi-road-orai-news-c-224-1-ori1005-149994-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सरदार पटेल चौराहे और सब्जी मंडी रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सरदार पटेल चौराहे और सब्जी मंडी रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन
जालौन। नगर के सरदार पटेल चौराहे और फुटकर सब्जी मंडी रोड समेत प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सभासदों और समाजसेवियों ने रविवार को एसडीएम राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि देवनगर चौराहा (सरदार पटेल चौक) के आसपास दुकानदारों ने टट्टर और टिनशेड डालकर अतिक्रमण कर लिया है। चौराहे के आसपास ठेले और ठिलिया खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है। फौजी पड़ाव के सामने बने नाले की सफाई भी नहीं हो पा रही है। गंदगी के कारण दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
सभासदों ने बताया कि फुटकर सब्जी मंडी, पानी की टंकी से छोटी माता मंदिर तक और झंडा चौराहे के आसपास भी अतिक्रमण के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार यातायात को लेकर दुकानदारों और राहगीरों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
सभासद दिलीप कुमार उर्फ अन्नू शर्मा, शैलेंद्र कुमार, इकरार, अविनाश याज्ञिक, श्यामजी विश्वकर्मा आदि ने प्रशासन से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।