फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Goods train engine develops a snag; MEMU stranded at Orai station for 70 minutes.

Jalaun News: मालगाड़ी के इंजन में खराबी, 70 मिनट उरई स्टेशन पर खड़ी रही मेमू

Mon, 21 Sep 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Goods train engine develops a snag; MEMU stranded at Orai station for 70 minutes.
फोटो - 24 उरई स्टेशन पर खड़ी मेमो। संवाद
उरई। उरई-भुआ सेक्शन में रविवार को रिनियां रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने से रेल यातायात प्रभावित रहा। कानपुर से झांसी जा रही मालगाड़ी करीब सवा घंटे तक क्रॉसिंग के पास खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आ रही कानपुर-झांसी मेमू पैसेंजर को उरई स्टेशन पर करीब 70 मिनट अतिरिक्त रोकना पड़ा। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11:10 बजे मालगाड़ी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 179 के पास पहुंची थी। इसी दौरान इंजन में खराबी आने से ट्रेन रुक गई। चालक ने इंजन की जांच की, लेकिन तत्काल खराबी दूर नहीं हो सकी। इसकी सूचना झांसी कंट्रोल और उरई स्टेशन को दी गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी क्रॉसिंग के पास खड़ी होने के कारण रेलवे फाटक बंद रहा। काफी देर तक फाटक नहीं खुलने पर वहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आरपीएफ पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में चालक और सहायक चालक ने इंजन की खराबी ठीक की, जिसके बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। इस दौरान मेमू ट्रेन संख्या 64608 सुबह 11:56 बजे उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची और दोपहर 1:05 बजे रवाना हो सकी।

मेमू यात्रियों ने बताया कि उन्हें झांसी से आगे जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। मेमू के विलंब से आगे की ट्रेन छूटने की चिंता बनी रही। स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण मेमू को उरई स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed