फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The person who raped a 5 year old girl got life imprisonment in 46 days

Jalaun News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 46 दिन में मिली उम्रकैद

Tue, 02 Sep 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The person who raped a 5 year old girl got life imprisonment in 46 days
उरई। मोबाइल दिखाकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने सोमवार को उम्रकैद सुनाई है। 46 दिन में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। दोषी पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसमें आधी राशि पीड़ित के परिजनों को दी जाएगी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का दावा है कि यह प्रदेश की पहली वारदात है, जिसमें इतने कम समय में पीड़िता को न्याय दिलाया गया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि थाना क्षेत्र के बोहरा गांव निवासी अनिल कुमार उसकी पांच वर्षीय पुत्री को घर ले गया। उसे मोबाइल दिखाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। 15 जुलाई 2025 को बेटी के पेट में दर्द हुआ तभी उसने मां को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच कर चार अगस्त को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। कोर्ट में चले ट्रायल के दौरान वादी, गवाह सहित डॉक्टर के बयान दर्ज हुए। डेढ़ माह बाद सोमवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहमद कमर ने अनिल को दुष्कर्म का दोषी पाया और सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर पांच वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed