फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The missing complaint of MP

सांसद की गुमशुदगी की तहरीर दी

Sat, 19 Mar 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 19 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The missing complaint of MP
कोतवाल को सांसद की गुमशुदगी की तहरीर देती जनता - फोटो : अमर उजाला
रेल लाइन के लिए संघर्ष कर रहे जालौन के आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी। उनकी शिकायत है कि इतने दिन से आंदोलन चलने के बावजूद अब तक सांसद आंदोलनकारियों का हाल तक जानने नहीं आए। नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए नगर की जनता 18 दिन से आंदोलन कर रही है। इसमें क्रमिक
विज्ञापन


अनशन भी शामिल है। इससे पूर्व बाजार बंदी, कैंडल मार्च व मशाल जुलूस भी निकाला गया। इसके साथ ही माननीयों की बुद्धि शुद्ध के लिए हवन भी कराया। इतना सब कुछ होने के बाद भी सांसद ने अभी तक नगर की जनता से रूबरू होने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं सांसद की ओर से उनका कोई नुमाइंदा भी नगर में अपनी बात कहने के लिए अभी तक नहीं
विज्ञापन


आया। सांसद भानुप्रताप वर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले सैकड़ों नगरवासी ‘सांसद जी को ढूंढकर लाओ’ नारे लगाते हुए शनिवार को कोतवाली पहुंचे। यहां नगरवासियों ने सांसद की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव को दी।  इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता असलम सिद्दीकी,
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश यादव, अहमद राईन, सफीक राईन, नफीस सिद्दीकी, राजबहादुर यादव, प्रदुम्न दीक्षित, रामसिंह चौधरी, मोंटी मिश्रा, राहुल डेंगरे, नारायण सिंह सेंगर, सुशील कुशवाहा आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में नगर व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने पहुंचकर अनशनकारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नगर की जनता को रेलवे लाइन की उम्मीद थी। उसे क्षेत्रीय सांसद ने रेलमंत्री को भ्रमित कर अपने गृहनगर से जुड़वा लिया। इसके लिए जनता

सांसद को कभी माफ  नहीं करेगी। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने 11वें दिन के अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। 12वें दिन समाजसेवी


राहुल बाबा, बब्लू तोमर, मनोज रिछारिया, मोंटू मिश्रा, मनीष शिवहरे का माल्यार्पण कर उनका अनशन शुरू कराया। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, वसीम हक, इमरान अंसारी, जावेद अख्तर, नफीस सिद्दीकी, जाकिर सिद्दीकी देहली, ऋ षि सोनी, मनीष वर्मा, कमला कांत वर्मा, हर्षित चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed