फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai orai news

Jalaun News: ओटीपी-पिन साझा न करें, अनजान लिंक से भी रहें दूर

Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
orai orai news
फोटो-13-जानकारी देते गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ।संवाद
उरई। गांधी महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं आर्थिक फ्रॉड को लेकर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। साइबर क्राइम पुलिस के सब इंस्पेक्टर एकांश सिंह यादव ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि बैंक ओटीपी, यूपीआई पिन और सीवीवी की जानकारी कभी साझा न करें। व्हाट्सएप, एसएमएस या ईमेल से मिले अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। पुलिस, सीबीआई या कस्टम अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराने वाले लोगों के झांसे में न आएं, क्योंकि कोई सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती।
विज्ञापन




उन्होंने पार्ट टाइम नौकरी, लॉटरी और बिजली कनेक्शन काटने जैसे फर्जी संदेशों से सावधान रहने और अनजान एप, एपीके और रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी। किसी बैंक या कंपनी का हेल्पलाइन नंबर भी आधिकारिक वेबसाइट से ही लेने को कहा। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। संचालन संयोजक रितेश कुमार वर्मा ने किया। सह प्रभारी पंकज गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत और डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने आभार जताया। इस दौरान श्वेता सिंह, पूनम शर्मा, नवीन पालीवाल, डॉ. सुनीता गुप्ता, तौसीफ मालिक, डॉ. इंद्रमणि प्रसाद दुबे, डॉ. शिवसंपत द्विवेदी, डॉ. एमके शुक्ला व डॉ. मोनू कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed