फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai orai news

Jalaun News: मंगलदास ने जीती पांच हजार की कुश्ती

Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
orai orai news
फोटो - 28 दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। संवाद
कोटरा। सिकरी व्यास गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर समिति की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। मंगलदास ने पांच हजार की इनामी कुश्ती जीती। अखाड़े में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


दंगल में पांच हजार रुपये की कुश्ती अयोध्या के मंगलदास पहलवान और हमीरपुर के मेघराज पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए कई दांव आजमाए। रोमांचक मुकाबले के बाद मंगलदास ने कुश्ती अपने नाम कर ली। रामू पहलवान ने दीपू को हराया, जबकि राजा बोहदपुरा और धर्मेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रीतम, खेमराज, दीपू, मोहित और जतिन पहलवानों ने भी अपनी-अपनी कुश्तियों में जीत दर्ज की। दंगल में मोहर सिंह और खेमराज पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल के समापन पर मंदिर के महंत श्यामदास महाराज और ग्राम प्रधान शिवराम सिंह फौजी ने विजेता पहलवानों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed