{"_id":"68d6ef2dd49936487e0a6c70","slug":"the-miscreants-took-the-transformer-oil-by-taking-the-watchman-hostage-orai-news-c-224-1-ori1005-135121-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का तेल ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का तेल ले गए बदमाश
विज्ञापन
फोटो - 02 चोरों द्वारा गिराया गया ट्रांसफार्मर। संवाद
रामपुरा। चौकीदार को बंधकर बनाकर बदमाश ट्रांसफार्मर का तेल ले गए। शुक्रवार सुबह जब लोग उसकी आवाज सुन कमरे में पहुंचे तो उसे पड़ा देखा। पुलिस जांच में जुटी है। क्षेत्र में लगातार हो रहीं वारदात से लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर–रामपुरा मार्ग पर स्थित नमामि गंगे टंकी परिसर जगम्मनपुर निवासी चौकीदार सत्यवान (55) रहता है। गुरुवार की रात ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने पहुंचे बदमाशों को चौकीदार ने देख लिया। इस पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। वारदात के समय बिजली की सप्लाई भी बंद थी। इसके बाद वह ट्रांसफार्मर को जमीन में गिराकर तेल ले गए।
शुक्रवार सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो चौकीदार की आवाज से अंदर पहुंचे तो देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे हैं और वह वहीं पड़ा है। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।