Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The minimum temperature reached 13 degrees, cold winds increased the intensity of cold.

Jalaun News: 13 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाए ठंड के तेवर

Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached 13 degrees, cold winds increased the intensity of cold.
उरई। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शाम ढलते ही हवाओं का असर बढ़ गया और रात में ठिठुरन महसूस होने लगी। तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह मौसम सामान्य रहा और दोपहर तक धूप खिली रही। धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं। शाम होते-होते हवाओं का असर तेज हो गया, जिससे बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने ठंड महसूस की। रात में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वहीं, रात में ठंड बढ़ने से लोगों ने रजाई और कंबल का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।


मौसम वैज्ञानिक विस्तर जोशी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम में बदलाव के साथ रात के तापमान में गिरावट का असर महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed