{"_id":"6b0b29d31f7ae167650f51fd","slug":"idol-at-hardaul-lala-shrine-damaged-orai-news-c-224-1-ori1005-153143-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हरदौल लाला देवस्थान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हरदौल लाला देवस्थान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
Sun, 29 Nov 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां में गांव के बाहर तालाब किनारे बने हरदौल लाला देवस्थान पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभाली और खंडित प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवाया। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर बड़े तालाब के पास ग्राम पंचायत की भूमि पर हरदौल लाला का देवस्थान बना हुआ है। शुक्रवार को ग्रामीण वहां पहुंचे तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त और अस्त-व्यस्त पड़ी मिली। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
एसएसआई विनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और खंडित प्रतिमा को सुरक्षित यथास्थान रखवाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पूर्व प्रधान उदयभान ने बताया कि उनके कार्यकाल में हरदौल लाला देवस्थान की भव्य स्थापना कराई गई थी। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ग्रामीण जयभान, श्याम, रामस्वरूप, राजेंद्र और विनीत ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ सदानंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।