{"_id":"63f2787b61576fc90703b3ba","slug":"the-manners-of-civilization-that-you-are-giving-in-life-are-your-steps-mother-orai-news-c-12-1-87920-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Feb 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
उरई। कमरे में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह एक मोहल्ला निवासी महेंद्र के मकान में रहती है। वह मध्य प्रदेश में अपने परिवार के साथ रहता है। सात फरवरी को वह उरई आया था। उसने पत्नी के साथ मिलकर उसकी 16 वर्षीय बेटी को अपने कमरे में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जब वह रोने चीखने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग गए। इस पर किशोरी ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई। मां ने इसकी शिकायत जेल चौकी पर की, लेकिन चौकी पुलिस ने उसकी नहीं सुनी गई। इस पर वह कोतवाली गई। कोतवाली में भी कोई सुनवाई न होने पर उसने एसपी कार्यालय जाकर इसकी तहरीर दी। इस पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।(संवाद)