फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Volunteers conveyed a message of service on NSS Foundation Day.

Jalaun News: एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया सेवा का संदेश

Fri, 25 Sep 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Volunteers conveyed a message of service on NSS Foundation Day.
कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। स्वयंसेवकों ने सेवा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिका पुरोहित और माही वर्मा ने सरस्वती वंदना से किया। दीपिका याज्ञिक, माही और ऋषिका ने एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। राघवेंद्र सिंह ने लक्ष्य गीत का महत्व बताया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में क्षेत्रीय गीत और रामलीला पर आधारित कार्यक्रम हुए। महक पटेल ने एनएसएस की भूमिका और सामाजिक सेवा के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी लवकेश कुमार और अल्पना सिंह ने एनएसएस को विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अंत में स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया।इस मौके पर डॉ. ओमप्रकाश यादव, महेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, दिव्यांशु निरंजन, दीपक, राजेश आदि मौजूद रहे। संचालन लवकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed