फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer commits suicide by hanging himself.

Jalaun News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 25 Sep 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging himself.
कुठौंद। किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह घर से निकले किसान का करीब ढाई घंटे बाद शव खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के दोनों बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी गया प्रसाद (50) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी मुन्नी देवी के अनुसार, गया प्रसाद ने अपनी जमीन के साथ करीब पांच बीघा जमीन बलकट पर भी खेत लेकर की थी। लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी तिल व उड़द की फसल खराब हो गई, जिससे वह आर्थिक संकट और कर्ज चुकाने को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गया प्रसाद घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। करीब साढ़े दस बजे ग्रामीणों ने उनका शव खेत में बबूल के पेड़ से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। पत्नी का कहना है कि फसल खराब होने से वह परेशान थे, इसी के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठौंद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राकेश कुमार सोनी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed