{"_id":"593ed9d71126f4c70b8b4ca2","slug":"the-ht-line-broken-the-life-of-six-cows-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटी, करंट से गई छह गायों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटी, करंट से गई छह गायों की जान
अमर उजाला/उरई
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद आक्रोश जताते अलीपुरा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। थाना क्षेत्र में एक खेत पर टूटी पड़ी एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर छह गायों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खेत पर पड़ी गायों को देखकर बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना देने के काफी देर बाद लाइन बंद की गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग से जर्जर लाइन बदलने की मांग की गई थी लेकिन उसने अनसुनी कर दी। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
कदौरा के अलीपुरा गांव निवासी धन्नू, महावीर, दीनदयाल की गायें सोमवार सुबह खेत पर चरने के लिए गई थीं, तभी खेत पर एचटी लाइन के तार टूटे पडे़ थे। उसकी चपेट में आकर आधा दर्जन गायों की मौत हो गई। जब आसपास के लोगों ने गांव जाकर इसकी जानकारी दी तो वहां पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर लाइन बंद कराने को कहा, लेकिन दो घंटे बाद लाइन बंद की गई। हादसे के बाद भी बिजली विभाग के किसी अफसर के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। कस्बा निवासी संतोष कुमार, संजय सिंह, राजेश, कुलदीप सिंह, राहुल सिंह का कहना है कि काफी समय से जर्जर तार झूल रहे हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन अफसरों ने उनसे सीख नहीं ली। दो दिन पूर्व ही खेत मेें टूटे तार के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने गायों का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन