फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The extended cold drizzling rain, people Kanpkanpaa

रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड, कंपकंपाए लोग

Sun, 08 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 08 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The extended cold drizzling rain, people Kanpkanpaa
शहर में कोहरे के साथ छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला
जालौन के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को रिमझिम बारिश हुई। उरई, कोंच समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में करीब 30 मिनट तक हल्की बारिश हुई जिससे गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद अगले 24 घंटों में ठंड और गलन बढ़ने की संभावना है।  बीते दो दिनों से दिन में अच्छी धूप निकल रही थी। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिल
विज्ञापन


रही थी। लेकिन शनिवार देर रात से पहाड़ों पर हुई तेज बर्फबारी व बारिश का असर बुंदेलखंड में भी दिखाई दिया। रविवार सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। लेकिन सुबह करीब 10:30 बजे
विज्ञापन


तक रिमझिम बारिश के साथ फुहारें गिरती रहीं। इससे ठंड बढ़ गई। अचानक बिगड़े मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोग गर्म कपड़े पहनने के बावजूद कांपते नजर आए। कई जगहों पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और बढे़गी सर्दी, बारिश की भी संभावना
मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम दास ने बताया कि पहाड़ों पर हुई तेज बर्फबारी के चलते अगले 24 घंटे के अंदर जालौन में भी तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इसलिए लोगों को सर्दी से बचाव के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए।

घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें
सर्दी का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। कई सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को भी झांसी की ओर जाने वाली इंदौर पटना अपने निर्धारित समय से करीब 18 घंटे लेट रही। इसी तरह गोरखपुर बंगलौर 13 घंटे, बरौनी ग्वालियर आठ घंटे, गोरखपुर लोकमान्य तिलक दो घंटे लेट चल रही है। इसके


अलावा लखनऊ झांसी पैसेंजर व पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन का कोई समय ही नहीं है। वहीं, कानपुर की ओर जाने वाली राप्ती सागर 27 घंटे लेट चल रही है। यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस सिकंदाराबाद 12 घंटे लेट है। उरई स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि सर्दी के चलते ट्रेेनें लेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed