फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The democracy fighter goldman merged in Panchatatva

जालौन: पंचतत्व में विलीन हुए लोकतंत्र सेनानी स्वर्णकार

Sun, 29 Nov 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
The democracy fighter goldman merged in Panchatatva
दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को सलामी देती गारद, साथ में तहसीलदार व कोतवाल - फोटो : ORAI
कोंच। वामपंथी नेता एवं लोकतंत्र सेनानी रामा स्वर्णकार (64) का शनिवार की देर शाम निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही शुभचिंतकों और जानने वालों में शोक व्याप्त हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थेे और उपचार के दौैरान कानपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर उन्हें सैकड़ों नम आंखों के बीच कंजरबाबा के समीप स्थित श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि उनके बेेटेे धर्मवीर ने दी। इससे पूर्व तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने जवाहर नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें तिरंगा ओढ़ाया और पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्मशान घाट पर उरई से आई गारद ने उन्हें सलामी दी। कामरेड दयाराम कुशवाहा की अगुवाई में वामपंथियों ने भी उन्हें लाल झंडा ओढ़ाया। मूल रूप से धनौरा निवासी रामा स्वर्णकार कई दशकों पूर्व वह अपने पिता लल्लूराम स्वर्णकार और दो भाइयों के साथ कोंच आकर बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में कोतवाल इमरान खान, एसआई धर्मेंद्र सिंह, लेखपाल सदर नरेंद्र, लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मयंक, भूपेंद्र सीरौठिया, संतोष गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed