फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cow shed will smell good and give fruits, tomorrow will improve by planting trees.

Jalaun News: महकेंगी गोशाला देंगी फल, पौधरोपण से सुधरेगा कल

Tue, 02 Jul 2024 09:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 02 Jul 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
The cow shed will smell good and give fruits, tomorrow will improve by planting trees.
उरई। जिले की सभी गोशालाओं के दिन बहुरने वाले हैं। गोशालाएं अब हरी-भरी दिखेंगी। इस बार पौधों को संरक्षित रखने के लिए विभागवार जिम्मेदारी तय की गई है। जिन कर्मचारी अधिकारी की निगरानी मेंं पौधे लगेंगे। वह पौधों के प्रति जवाबदेह भी होंगे। पौध संरक्षित रखने के लिए मनरेगा से ईटों के टी गार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान और सचिव को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जिले की 415 गोशालाओं में पौधे रोपित करने के लिए अभियान चलेगा। इस अभियान में करीब 28 हजार 700 पौधे रोपित किए जाएंगे। एक गोशाला में करीब 50 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें जामुन, बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पौधों को लगाने के बाद इनके आस-पास मनरेगा योजना के तहत टी गार्ड बनेगा। इन सब पौधों को लगाने के लिए सीवीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी। जो जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर निगरानी रखेगी। पौधे लगाने के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी के नाम भी लिखे जाएंगे। किसने कितने पौधे लगाए और कितने संरक्षित हुए। सभी की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ निर्मल कुमार ने बताया कि जिले स्तर पर बैठक हो चुकी है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पौधे रोपित करने के साथ कैसे संरक्षित करने है। इन सब की समीक्षा बैठक करके पौधे रोपित करने के निर्देश दिए गए हैं।

.............................


फोटो-02 बच्चों के साथ पौधे रोपित करते विधायक। स्रोत- विभाग
वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूल में रोपे पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। वन विभाग ने वन महोत्सव कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसमें जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों को शामिल किया जा रहा है। सभी को पौधरोपण करने और उन्हें कैसे क्यों संरक्षित करें। इस पर भी चर्चा हो रही है। सोमवार को एक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। पौधरोपण में भाजपा नेता आशुतोष चतुर्वेदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने मां और पूर्वजों के नाम पर पौधे लगाने चाहिए ताकि उनसे लगाव हो सके। डीएफओ प्रदीप कुमार, प्रीति यादव, साजित अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed