फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The car fell into the ditch from the damaged bridge, the rider narrowly escaped

Jalaun News: क्षतिग्रस्त पुल से कार खंदक में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The car fell into the ditch from the damaged bridge, the rider narrowly escaped
मुहम्मदाबाद। उरई-कोटरा मार्ग पर शनिवार की सुबह अजनारी गांव के पास क्षतिग्रस्त पुल के पास पड़ी गिट्टी से टकराकर कार पानी से भरे खंदक में गिर गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं हैं। सुबह टहलने वाले लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास 45 साल पुराने पुल पर करीब दो माह पहले भारी वाहनों के गुजरने से बड़ा गड्ढा हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। विकल्प में पुल के समानांतर अस्थाई कच्चा रास्ता भी बनाया गया है। फिर भी कुछ चार व दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

अजनारी गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह एक कार पुल पर वाहनों की रोकथाम के लिए डाली गई गिट्टी के ढेर से टकराकर पास में ही पानी से भरे खंदक में गिर गई। कार सवार चारों लोगों को दुर्घटना में कोई खास चोटें नहीं आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कार सवार कोटरा में एक शादी समारोह शामिल होकर वापस उरई की ओर आ रहे थे। कुछ घंटे बाद उन्हीं कार सवारों ने खंदक में गिरी अपनी कार को क्रेन जरिए बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा कार्य
उरई। दो माह पहले उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के जीर्णोद्धार के लिए लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अफसरों ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर संस्तुति के लिए लखनऊ भेजा है। प्रांतीय खंड के अवर अभियंता इंदल सिंह ने बताया कि सड़क और पुलों के निर्माण के लिए दस कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर संस्तुति के लिए लखनऊ भेजा है। इसमें सबसे पहले उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास पुल निर्माण को कार्ययोजना के क्रम में सबसे पहले रखा गया है। इसकी मंजूरी मिल गई है। अन्य कार्ययोजना में माधौगढ़ एवं कालपी क्षेत्र की सड़क और पुल शामिल हैं। जहां यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच कार्य पास हुए हैं। जल्द ही इनके स्टीमेट तैयार किए जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed