फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of an elderly man missing for three days was found lying in a well

Jalaun News: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला

Thu, 02 Oct 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for three days was found lying in a well
मुहम्मदबाद। डकोर में बुधवार दोपहर वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला। वह तीन दिन पहले खेत में जुताई करवाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

डकोर कस्बा निवासी घनश्याम पाल (82) का शव बुधवार की दोपहर खेत के पास बने पुराने कुएं में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त कराई। उनके पुत्र घासीराम ने बताया कि पिता सोमवार की सुबह खेत में जुताई करवाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में वह नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की। फिर भी उनका कोई पता नहीं चला।

इस पर उन्होंने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी लेकिन जानकारी नहीं लग सकी। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि वृद्ध कुएं में कैसे गिरे इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed