{"_id":"671bf83846c7e445dd061fb4","slug":"the-body-of-a-newly-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-orai-news-c-224-1-ori1005-121452-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर ससुर व पति के खिलाफ तहरीर दी है। डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव में गुरुवार देर शाम नीतू की 21 वर्षीय पत्नी रीना का शव फंदे पर लटका मिला। शुक्रवार को मायके पक्ष से मृतका के पिता छतरपुर जिले के परी गांव निवासी राम मिलन ने डकोर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी रीना की शादी छह माह पहले ऐर निवासी नीतू से की थी। लेकिन किसी बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। दामाद अक्सर बेटी के साथ मारपीट भी करता था।
आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या की है। पिता ने ससुर व पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।य