फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The award-winning painting exhibition

चित्रकला प्रदर्शनी के विजेता पुरस्कृत

Sun, 08 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 08 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
The award-winning painting exhibition
मौजूद गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं, पुरस्कृत करते विनोद पांडे - फोटो : अमर उजाला
सरस आर्ट ग्रुप की ओर से मदर्स प्राइड एलीमेंट्री स्कूल में लगाई गई तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। समारोह की अध्यक्षता कर रही डॉ. स्वयंप्रभा ने कहा कि सरस आर्ट ग्रुप जैसी संस्थाएं जो नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर लगा कर बच्चों को ललित कलाओं से परिचित कराती हैं, सराहना के योग्य हैं। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को
विज्ञापन


पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि संसाधनों के विकास पर उन्होंने जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष हूंका व मदर्स प्राइड के संरक्षक विनोद
विज्ञापन


पांडे ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। गौरतलब है कि नगर के जानेमाने चित्रकार संजीव स्वर्णकार सरस द्वारा स्थापित सरस आर्ट ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय आर्ट गैलरी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें समर वेकेश नकार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी लगा कर उनका उत्साहवर्र्धन किया गया। इस दौरान रामशरणसिंह कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह गहलौत, नरेन्द्र मित्र, अनीता स्वर्णकार, सरोज वर्मा, अरुणा सक्सेना, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, केके यादव, सभासद बादाम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed