{"_id":"6161d69c8ebc3e62553ead5b","slug":"teacher-principal-mobile-collage-message-orai-news-knp657340350","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के विकास में मदद करेंगे पुरातन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के विकास में मदद करेंगे पुरातन छात्र
विज्ञापन
डीएवी कालेज की पुरातन छात्र परिषद की बैठक में मौजूद पुरातन छात्र।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डीएवी इंटर कालेज में शनिवार को पुरातन छात्र परिषद की बैठक हुई। इसमें कालेज के सर्वांगीण विकास के लिए पुरातन छात्रों से सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद पुरातन छात्रों ने शैक्षिक संस्थान में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया तथा संस्थान के प्रति सद्भावना व्यक्त कर सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण कुमार पांडे ने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान अजय इटौरिया, मेवालाल गुप्ता, सरजू शरण गुप्ता, विनय पांडेय, अरविंद मिश्रा, दिगंबर नारायण तिवारी, महेंद्र सेठ आदि ने अनुभव साझा किए। कई पूर्व छात्रों ने वीडियो कॉलिंग एवं फोन से संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की। तय हुआ कि अगली बैठक में परिषद की कार्यसमिति घोषित कर दी जाएगी। वरिष्ठ प्रवक्ता रणवीर सिंह यादव व प्रभाकर सिंह ने आभार जताया। उधर, डीआईओएस भगवत पटेल ने पुरातन छात्र परिषद के गठन पर खुशी जताई और जीआईसी के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि जीआईसी पुरातन छात्र परिषद की बैठक 17 अक्तूबर को आयोजित की जाए। जिसमें विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर वृहद रूप से चर्चा कर रूपरेखा बनाई जाए।
-----------------
फोटो-13-बैठक को संबोधित करते ओलंपिक समिति के अध्यक्ष श्यामबाबू। संवाद
प्रतियोगिताएं कराने के लिए ओलंपिक समिति उतरी
पुराने खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ लेने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई । जिला ओलंपिक समिति की बैठक में खेलों के विकास पर चर्चा के साथ भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए सुझाव मांगे गए।
इंदिरा स्टेडियम में आयोजित बैठक में जिला ओलंपिक समिति के अध्यक्ष श्यामबाबू ने कहा कि यह समिति 1972 से रजिस्टर्ड है। तब से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। फुटबाल में तो सेंट्रल जोन तक की प्रतियोगिता करवाई है। अब इसके दोबार आयोजन कराने की बात सामने आई है। समिति के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने सुझाव रखा कि जिले के उन पुराने खिलाड़ियों को संगठित किया जाए जो अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी थे। पुराने खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ वर्तमान खिलाड़ियों को मिले। सचिव विनय सेंगर व नीरज पाठक ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों को जल्द लौटाने की कोशिश होगी। इसके लिए उचित माहौल बनाया जाएगा। संरक्षक शरद श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अपने अतीत को लौटाना होगा। खेल का माहौल बनने से नई प्रतिभाएं फिर से सामने आएंगी। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, प्रबंधक शरद शर्मा, विकास, अनिल सिंदूर, डॉ राकेश द्विवेदी, उत्तम, सुरिंदर कौर, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, कमल सैनी आदि मौजूद रहे।