{"_id":"6b0730093077d2a56d02b97a","slug":"ravindra-singh-joins-sp-along-with-his-son-orai-news-c-224-1-ori1005-153008-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रविंद्र सिंह पुत्र समेत सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रविंद्र सिंह पुत्र समेत सपा में शामिल
Thu, 26 Nov 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के धमना निवासी रविंद्र सिंह उर्फ मुन्ना और उनके पुत्र मेजर विनय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
दोनों ने 21 नवंबर को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ली थी। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके कालपी रोड स्थित गंधर्वपुरी आवास पहुंचकर पार्टी का झंडा लगाया और उनका स्वागत किया।
इस दौरान सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, जिला महासचिव जमालुद्दीन, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव आदि रहे। रविंद्र सिंह 1993 में जनता दल, 2002 में कांग्रेस और 2017 में महान दल से माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2017 से लगातार क्षेत्र में सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र मेजर विनय प्रताप ने नौकरी से इस्तीफा देकर पिता के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
इस मौके पर राम-लक्ष्मण शर्मा, लाखन सिंह कुशवाहा, डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी, महेश विश्वकर्मा, मुईनुद्दीन मिर्जा, वीरेंद्र सिंह यादव, कंचन राजपूत, जीवन वाल्मीकि, अरूणोदय सिंह,शिवरतन सिंह, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, शिवराज सिंह आदि रहे।