फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Switzerland and Mumbai also came to vote

स्विट्जरलैंड और मुंबई से भी आए वोट डालने

Tue, 30 Apr 2019 12:22 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 30 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Switzerland and Mumbai also came to vote
कोंच निवासी लोक नाथ परिवार के साथ। - फोटो : amar ujala

कोंच के जयप्रकाश नगर निवासी 96 वर्षीय लोकनाथ स्वर्णकार का एक नाती अनुज कुमार स्विट्जरलैंड की स्विस बैंक में मैनेजर और दूसरा नाती अभय कुमार प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ही नाती मतदान के लिए अपनी पत्नियों श्रेष्ठा और तनु के साथ दो दिन पहले ही कोच पहुंचे। सोमवार को वोटिंग के लिए लोकनाथ स्वर्णकार के साथ परिवार के सभी नौ सदस्य मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे। बकौल अनुज वह तो विदेश में हैं, इसलिए अपने देश की सरकार का महत्व अच्छी तरह जानते हैं।

विज्ञापन


अभय का कहना है कि मतदान के दिन से बड़ा कोई दिन नहीं होता, लिहाजा परिवार के साथ वोट डालना जरूरी समझा। वहीं कालपी के मनीगंज निवासी अमित श्रीवास्तव मुंबई में मॉडलिंग करते हैं और वोट का महत्व भी बखूबी समझते हैं। उनका कहना है कि अच्छी और मजबूत सरकार के लिए यदि थोड़ी मेहनत और परेशानी झेलनी भी पडे़ तो कोई दिक्कत नहीं, देश को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed