फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Supply resumed even after shutdown, lineman died, colleague injured

Jalaun News: शटडाउन लेने पर भी सप्लाई कर दी चालू, लाइनमैन की मौत, साथी घायल

Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Supply resumed even after shutdown, lineman died, colleague injured
माधौगढ़। निजी नलकूप का कनेक्शन करने गए दो लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को रेफर कर दिया गया है। हादसा अचानक लाइन चालू कर देने से हुआ है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के सरावन कंचनपुर स्थित सब स्टेशन 33 केवी के गोहन फीडर पर दादनपुर निवासी देवीचरन के खेत पर बने निजी नलकूप का कनेक्शन करने प्राइवेट लाइनमैन रेंढ़र थाना क्षेत्र के धंजा गांव निवासी राघवेंद्र (24) अपने साथी पजौनिया गांव निवासी रिंकू (25) के साथ शुक्रवार को गया था। शटडाउन लेकर दोनों खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन के तार सही कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी फीड़र से सप्लाई चालू कर दी गई। इससे दोनों करंट की चपेट में आकर झुलस कर नीचे गिर गए। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि रिंकू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सरावन कंचनपुर फीडर पर तैनात जेई राजकुमार वर्मा का कहना है कि सब स्टेशन पर तैनात एसएचओ ने बिना बताए सप्लाई चालू कर दी, इससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed