फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sultanpur Express was delayed for eight hours while Sabarmati Express was delayed for nine hours.

सुल्तानपुर आठ घंटे तो साबरमती नौ घंटे देरी से आत

Tue, 01 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur Express was delayed for eight hours while Sabarmati Express was delayed for nine hours.
उरई रेलवे स्टेशन में ट्रेन आने के बाद चढ़ते यात्री - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बिहार में आई बाढ़ का असर ट्रेन के संचालन पर भी पड़ने लगा है। साबरमती एक्सप्रेस नौ घंटे और सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आए। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। कई यात्री तो रात भर ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन

बिहार समेत पूर्वांचल में हो रही बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस 19166 का समय सुबह तीन बजे का है पर ट्रेन दोपहर 12.20 बजे उरई स्टेशन पर नौ घंटे 20 मिनट की देरी से आई। इसी तरह सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली 12144 सुल्तानपुर एक्सप्रेस का समय सुबह सात बजे है पर यह ट्रेन आठ घंटे देरी से चलकर दोपहर तीन बजे उरई स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इससे ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। माधौगढ़ क्षेत्र के ऊमरी निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह अहमदाबाद में पानी पूरी का काम करते है। उनके साथ तीन अन्य परिजनों का साबरमती एक्सप्रेस के एस-3 कोच में रिजर्वेशन था। ट्रेन रात को तीन बजे आती है। गांव दूर है, लिहाजा रात नौ बजे उरई स्टेशन आ गए थे। रात भर बैठे रहे पर ट्रेन नहीं आई। रिजर्वेशन में पैसा लगा था, लिहाजा पूरी रात परिजनों के साथ जागकर काटी। पूछताछ काउंटर पर ट्रेन को आने का समय पहले चार घंटे, फिर पांच, छह और अंत में नौ घंटे विलंब से आना दर्शाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed