{"_id":"614f0b858ebc3e0dfa74cde9","slug":"sports-directer-player-practical-run-orai-news-knp654282044","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभवी खिलाड़ी ही संभालेंगे खेलो इंडिया सेंटर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभवी खिलाड़ी ही संभालेंगे खेलो इंडिया सेंटर की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में एथलेटिक्स का खेलो इंडिया सेंटर जल्द ही इंदिरा स्टेडियम में शुरू होगा। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों को बतौर कोच रखा रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से गाइड लाइन भी जारी की गई है। उप क्रीड़ाधिकारी आरके यादव ने बताया कि कोच के लिए 28 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
बता दें कि खेल निदेशालय के निर्देश पर जिलों की प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए खेलो इंडिया सेंटर बनाया जाएगा। जनपद में इंदिरा स्टेडियम पर शीघ्र ही सेंटर को खोला जाएगा। जिसमें शहर के अलावा गांव कस्बों के युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इन युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी कोच रखे जाएंगे। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि आवेदन से पहले खेलो इंडिया एप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद 28 सितंबर की शाम तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की पात्रता में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एनआईएस, एलएनआईपीई डिप्लोमा धारक खिलाड़ी जिनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक व आयु 25 से 40 वर्ष से अधिक न हो, शामिल किए जाएंगे। बिना एप रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द से जल्द सेंटर की शुरूआत कर युवा खिलाड़ियों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया जाएगा। ताकि वे जिले का का नाम रोशन कर सके।