फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,demand,petrol,GST,tax

जीएसटी के विरोध में सपाइयों ने बांधी काली पट्टी, प्रदर्शन

Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
SP,demand,petrol,GST,tax
-ज्ञापन जाते जाते सपा नेता। - फोटो : ORAI
उरई। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जीएसटी के विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जीएसटी में संशोधन करने की मांग की। इस दौरान सपा व्यापार सभा के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, शिवराम कुशवाहा, देवेंद्र यादव, महेंद्र कठेरिया, गोपाल गहोई, संजीव पाल, धीरेंद्र अग्रवाल आदि ने पीएम को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम गुलाब सिंह को सौंपा। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई जीएसटी का जमकर विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान मौजूद सपाइयों का कहना था कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में लाया जाए तथा जीएसटी की टैक्स प्रणाली को तीन स्लैब में बनाया जाए।
विज्ञापन

---
साइकिल यात्रियों बढ़ाया हौंसला
उरई। सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संत कबीरनगर जिले से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे सपा के साइकिल यात्री रणविजय सिंह व अरविंद सिंह का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर और शाल भेंट कर हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि यहां से झांसी, ललितपुर होते हुए अन्य बीस जिलों की यात्रा करेंगे। इसमें तीन माह लगेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, अतर सिंह राठौर, वीरेंद्र यादव, जमालुद्दीन, संतोष कोरी जीनू, अजय गौतम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed