{"_id":"6324c9f38cea853f051fc224","slug":"solve-the-problems-of-the-complainants-orai-news-knp7184901194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढिय़ों पर पान की पीक देखकर दी स्वच्छता की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढिय़ों पर पान की पीक देखकर दी स्वच्छता की नसीहत
विज्ञापन
राजेपुर सीएचसी में अभिलेख चेक करते एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कालपी। उत्तर प्रदेश राजस्व बोर्ड के सदस्य रजनीश गुप्ता ने शुक्रवार को तहसील कालपी का औचक निरीक्षण किया।
सीढ़ियों पर पान की पीक देखकर उन्होंने स्वच्छता की नसीहत दी। राजस्व परिषद सदस्य ने कहा कि किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।
शुक्रवार की शाम को डीएम चांदनी सिंह के साथ कालपी तहसील परिसर में राजस्व बोर्ड के सदस्य पहुंचे। तहसील भवन के दूसरी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे उतरते समय पान की पीक देख सदस्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने साफ-सफाई रखने के लिए कहा।
उन्होंने खतौनी कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखागार कक्ष, नजारत, संग्रह कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष का निरीक्षण किया। पूर्ति कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने सरकारी खाद्यान्न सामाग्री के वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
एडीएम पूनम निगम, सदर एसडीएम अंकुर कौशिक, एसडीएम कालपी रामकुमार, एसडीएम न्यायिक सना अख्तर मंसूरी, कोंच एसडीएम केके सिंह मौजूद रहे।