{"_id":"67a113403e8879fc8b077218","slug":"sleeper-bus-collided-with-a-truck-going-ahead-three-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-125424-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्लीपर बस ने आगे जा रहे ट्रक में मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्लीपर बस ने आगे जा रहे ट्रक में मारी टक्कर, तीन घायल
Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस व हाईवे पर खड़ी सवारियां।
- फोटो : स्रोत: पुलिस विभाग
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे स्लीपर बस ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार तीन सवारियां घायल हो गईं। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे के लिए जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को अलग कराकर जाम खुलवाया।
मध्यप्रदेश के इंदौर से सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही स्लीपर बस सोमवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास पहुंची कि तभी कोहरा होने की वजह से चालक स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और उसने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे बस में सवार जौनपुर निवासी प्यारेलाल (42), सजेती थाना क्षेत्र के बरी महतन निवासी मुकेश (26) व कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी रोहित (30) घायल हो गए।
बस में करीब चालीस लोग सवार थे। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां प्यारेलाल की गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे बाद यातायात शुरू हो सका।