फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sixteen departments will rejuvenate the villages

गांवों का कायाकल्प करेंगे सोलह विभाग

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sixteen departments will rejuvenate the villages
उरई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के रवि शंकर हवेलकर ने कहा कि पहले की सरकारों ने सलाहकार समितियों का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने इन समितियों की कमान अनुसूचित जाति के लोगों को दी है। जिससे सभी को पानी, बिजली, सड़क की सुविधाओं के अलावा कौशल विकास, अजीविका मिशन, मातृ शिशु दर राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व कन्या विवाह सरीखी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस पहुंचे सदस्य रवि शंकर ने कहा कि भाजपा की सरकार में ही समावेशी विकास संभव है। भाजपा ने ही डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। इसी तरह अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में तेजी से विकास भी कराया जा रहा है। चयनित किए गए गांवों का विकास सालाना 20-20 लाख से करने का निर्णय लिया गया है। समाज कल्याण विभाग इसका नोडल है। लिहाजा 16 विभागों के साथ मिलकर इन गांवों तेजी से व समुचित विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed