फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School college closed, children still studying

स्कूल कालेज बंद, फिर भी पढ़ाई कर रहे बच्चे

Thu, 16 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
School college closed, children still studying
बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाते बीकेडी पब्लिक स्कूल के शिक्षक व प्रबंधक - फोटो : ORAI
उरई। लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल कालेज बंद है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का ही सहारा है। कई शिक्षण संस्थानों में आनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। गुरुकुलम पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि उनके स्कूल में तीन अप्रैल से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से संवाद कर होमवर्क दे रहे हैं और अगले दिन बच्चों को दिए गए होमवर्क की समीक्षा भी की जाती है। बताया कि ऑनलाइन क्लास का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि जब लॉकडाउन के बाद नियमित रुप से स्कूल खुलेंगे तो बच्चों को रिवीजन का ही काम रह जाएगा, उन पर पढ़ाई का अतिरिक्त भार नहीं होगा और समय रहते बच्चों का कोर्स भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में भी लॉकडाउन के दौरान नए सत्र की आनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। इन कक्षाओं का संचालन ईआरपी सॉफ्टवेयर, यू ट्यूब के माध्यम से शुरू किया गया है। बच्चों को लॉगइन आईडी पासवर्ड भेजा गया है। बच्चे इसे लॉगिन करते हैं उनकी अटेंडेंस लग जाती है इसमें टाइम टेबल दिया गया है। इस साफ्टवेयर में बच्चों के लिए ई-किताबों की व्यवस्था है। इसलिए इसमें सब्जेक्ट की किताबों के लिए चैप्टर की ई बुक बनाकर पीडीएफ फाइल डाली गई है ताकि बच्चों को किताबों की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया ने बताया कि बच्चों को ऑनलाइन क्लास में उस चैप्टर का वीडियो डाला गया है साथ ही उस समय उस सब्जेक्ट का टीचर भी ऑनलाइन रहता है। बच्चों को समस्या होती है तो वह उनसे पूछ सकता है। सुबह 8 बजे से 1 बजे तक समय रखा गया है। सभी टीचर प्रिंसिपल प्रतिदिन जूम मीटिंग से अपना काम शुरू करते हैं इसमें यूट्यूब के माध्यम से बच्चों को लाइव क्लास भी दी जाती है यदि कोई बच्चा नेट या किसी वजह से क्लास ज्वाइन नहीं कर पाता है तो बाद में भी चैप्टर देख सकता है।

छात्रों को दी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा
कालपी। नगर के आर्यकन्या इंटर कालेज में 20 अप्रैल से छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है। कालेज की प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने बताया कि शासन के निदेशों के अनुपालन में 20 अप्रैल से ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने सभी छात्राओं व अभिभावकों से अपील की कि विद्यालय की अध्यापिकाओं से दूरभाष पर संपर्क करके अपने बच्चों के मोबाइल नंबर नोट करा दें, ताकि बच्चों को ग्रुप में जोड़ा जा सके व छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed